चंपावत पुलिस कोरोना काल में मित्र पुलिस की भूमिका निभा रही है यहां कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल ने अपने पुत्र के जन्मदिन में कंटेनमेंट जोन ढकना

बडोला में गरीब परिवार के 20 सदस्यों को राशन उपलब्ध करवाया। शुक्रवार को कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल प्रदीप फर्त्याल के बेटे आदर्श फर्त्याल का 13 वां जन्मदिन था कोरोना महामारी के चलते इस बार प्रदीप ने बेटे के जन्मदिन को खास बनाने के लिए गरीब परिवारों की मदद करने का निर्णय लिया। प्रदीप ने बताया कि उनके बेटे ने भी उनसे जन्मदिन सादगी के साथ मनाने की बात कही थी। कंटेन्मेंट जोन में राशन बांटने वालों में
सीओ अशोक कुमार कोतवालधीरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सुरेंद्र खड़ायत, बाजार चौकी प्रभारी सोनू सिंह, टीआई ज्योति प्रकाश, कॉन्स्टेबल तुलसी भट्ट, मनोज पंत आदि लोग शामिल रहे।

More Stories
भव्य कलश यात्रा के साथ ऋषेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
उपकेंद्रों के 391 पद बहाल करने व पदोन्नत वेतनमान की मांग, फार्मासिस्ट संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
भूस्खलन के बाद टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर यातायात बहाल