दोहरे हत्याकांड के दोषी दो अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास
- बनबसा के धस्माना अस्पताल में 10 साल पहले हुए नृशंस दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने दो अभियुक्त को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 8.75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा है। दोषियों ने अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट और नर्स की हत्या कर दी थी।
सत्र न्यायाशीश कहकशा खान की अदालत ने धस्माना अस्पताल में हुए दोहरे हत्याकांड के दोषियों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आठ सितंबर 2014 को नानकमत्ता के खकरा नाले में महिला और पुरुष के मानव अंग मिले थे। मृतकों की पहचान बरेली निवासी विजय पाल गंगवार और निशा शर्मा के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में दोनों की हत्या धस्माना अस्पताल में होने की पुष्टि हुई। अस्पताल संचालक बनबसा निवासी आशीष धस्माना और कानपुर निवासी इदरीश अहमद ने मिल कर विजयपाल गंगवार और निशा शर्मा के बेरहमी से कई टुकड़े कर खकरा नाले में डाल दिए थे। अभियुक्तों को आईपीसी की धारा 302, 34, 201 और 120बी के तहत दोषी पाया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी विद्याधर जोशी ने पैरवी की।

More Stories
बीके सामंत की आवाज में ‘मनैकि पीड़’ ने छुआ दिल, पहाड़ की लोकसंस्कृति को मिला नया अंदाज
चूका में पिकअप से 40 बकरियां बरामद, नेपाल से अवैध रूप से लाए जाने का आरोप
मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों का धरना दूसरे दिन भी जारी, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी