April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

मतदान का बहिष्कार कर रहे गोलडांडा, कलियाधूरा तथा बिनवाल गांव के ग्रामीणों को डीएम ने मतदान के लिए मनाया

चम्पावत।मतदान प्रक्रिया में भाग लें, मतदाता होने पर गर्व महसूस करें: जिला निर्वाचन अधिकारी

जनपद चंपावत में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अंतर्गत विभिन्न समस्याओं को लेकर लोकसभा चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव बहिष्कार की सूचना पर जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा स्वयं पहल करते हुए ग्रामीणों के साथ बैठक व वार्ता कर उन्हें मतदान हेतु जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है,और ग्रामीण मतदान हेतु हेतु सहमत हो रहे हैं।इसी के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड पाटी के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र गोलडांडा, कलियाधूरा तथा बिनवाल गांव क्षेत्र के ग्रामीण जिनके द्वारा क्षेत्र में मुख्य रूप से सड़क सुविधा की मांग करते हुए लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान न करने की घोषणा की गई थी। उक्त ग्रामीणों के साथ जिला कार्यालय सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक करते हुए उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही समस्या के समाधान हेतु पूर्व में की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया। और उनसे आगामी 19 अप्रैल को अवश्य ही मतदान हेतु अपील भी की,

जिसमें *ग्रामीणों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई पहल को सकारात्मक रूप से लेते हुए चुनाव बहिष्कार की घोषणा को वापस लेते हुए पूर्ण आश्वस्त किया कि वह लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अपने मताधिकार का अवश्य ही उपयोग करेंगे*। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि *किसी भी समस्या का समाधान चुनाव बहिष्कार नहीं है*। अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस हेतु कार्यवाही शासन स्तर पर गतिमान है। साथ ही उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि वह स्वयं भी तथा गांव में जाकर अन्य ग्रामीणों को भी *मतदान के लिए प्रेरित करें और मजबूत लोकतंत्र बनाने में भागीदार बने*।
बैठक में सभी ग्रामीणों द्वारा सकारात्मकता दिखाते हुए लोकसभा निर्वाचन में मतदान किए जाने हेतु आश्वस्त किया।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिला अधिकारी पाटी रिंकू बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मोहन सिंह पलडिया, परियोजना अधिकारी उरेडा चांदनी बंसल, एसडीओ दूरसंचार समेत ग्राम प्रधान बिनवाल गांव खीमानंद बिनवाल सहित क्षेत्र से जुगल किशोर परगई, जगदीश चंद्र, महेश सिंह रेकुड़ी व अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करे