पुलिस कर्मी ने रुपयों से भरा पर्स लौटाया
लोहाघाट। नगर लोहाघाट के स्टेशन बाजार में यातायात पुलिस कर्मी ने रुपयों से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। पुलिस कर्मी की ईमानदारी की लोगों ने सराहना की।
स्टेशन बाजार लोहाघाट के पास कालू सिंह चौराहे के पास पुलिस कर्मी हेम माहरा को गुरुवार को रुपयों से भरा पर्स मिला। जिसमें आधार कार्ड भी मिलने पर फोन नंबर का पता लगाकर पर्स स्वामी हिमांशु वर्मा पुत्र गिरीश लाल निवासी बलाना दिगालीचौड़ के रुप में हुई। जिसमें पर्स स्वामी ने बताया कि वह भेटोली देने जा रहा था। पुलिस कर्मी माहरा ने बताया कि पर्स में करीब 6 हजार रुपये थे। लोगों ने पुलिस कर्मी की ईमानदारी की सराहना की है।

More Stories
बीके सामंत की आवाज में ‘मनैकि पीड़’ ने छुआ दिल, पहाड़ की लोकसंस्कृति को मिला नया अंदाज
चूका में पिकअप से 40 बकरियां बरामद, नेपाल से अवैध रूप से लाए जाने का आरोप
मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों का धरना दूसरे दिन भी जारी, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी