October 22, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में लोहाघाट पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया, परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने पर आक्रोश

Dukan Ad
Dukan Ad

परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने पर लोगों में पालिका के खिलाफ आक्रोश

लोहाघाट। नगर पालिका कार्यालय लोहाघाट में परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने पर लोगों ने पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते आक्रोश और प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को नगर पालिका लोहाघाट में लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पहले नगर पालिका में परिवार रजिस्टर की नकल मिल जाती थी। लेकिन अब नगर पालिका परिवार रजिस्टर की नकल देने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने बताया कि परिवार रजिस्टर की नकल युवाओं को पासपोर्ट बनाने, राशन कार्ड आदि कई प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरुरत होती है। उन्होंने बताया कि बीच में नगर पालिका ने कुछ शर्तों के बाद परिवार रजिस्टर की नकल देने में हामी भर दी थी, लेकिन अब फिर से आनाकानी कर रही है। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि नगर पालिका की प्रशासक और ईओ से कई बार गुहार लगा दी है लेकिन लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जबकि टनकपुर, पिथौरागढ, बसबसा, चम्पावत में परिवार रजिस्टर की नकल आसानी से मिल रही है। ईओ प्रियंका रेंकवाल ने बताया कि परिवार रजिस्टर नगर क्षेत्रों के लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि पालिका में भी परिवार रजिस्टर का कोई रजिस्टर नहीं है। उन्होंने बताया कि पालिका प्रशासक एसडीएम से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर राजू मुरारी,आशीष राय, विमलेस थापा, मनोज राय, प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।

शेयर करे