October 22, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में देवदार की 50 बल्लियों की तस्करी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया, वाहन सीज

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट।

लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत देवदार की 50 बल्लियों की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीज*

अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत* के निर्देशानुसार तथा *पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत/टनकपुर* के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत क्षेत्र अंतर्गत *अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी* करने तथा *अवैध रूप से पेड़ो को काटने वाले व्यक्तियों* के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में दिनांक 24.02.2024 को जनपद चंपावत के *थाना लोहाघाट* क्षेत्र अंतर्गत *पुलिस व वन विभाग टीम* द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए *ग्राम नाकोट* थाना लोहाघाट के पास दौराने चेकिंग वाहन संख्या *UK 08TA 0014* (पिकप) से *चालक राजेंद्र सिंह फर्त्याल पुत्र पूरन सिंह* निवासी डिग्री कॉलेज लोहाघाट के कब्जे से *देवदार की अवैध 50 बल्लियो* को परिवहन करते हुए पाया गया।
उक्त व्यक्ति से लकड़ी के सम्बंध में *आवश्यक प्रपत्र/ कागजात मागने* पर उसके द्वारा *कोई प्रपत्र नही दिखाए जाने* पर उक्त व्यक्ति को *गिरफ्तार* कर *माल को कब्जे में लेकर* मौके पर ही उक्त *बल्लियों व व्यक्ति को आवश्यक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द* किया गया हैं।

 

शेयर करे