September 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सुंई लिफ्ट योजना से मिल रहा दूषित पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Dukan Ad
Dukan Ad

सुंई में दूषित पानी की समस्या पर लोग डीएम कार्यालय में धरना देंगे

लोहाघाट। सुंई लिफ्ट योजना से आ रहे दूषित पानी को लेकर आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
सोमवार को गलचौड़ा में पानी टंकी के पास ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि हर घर नल, हर घर जल पेयजल योजना के तहत तीन माह से पानी शुरू होने के बाद लोगों के घरों में दूषित पानी आ रहा है। डीएम से शिकायत करने के बाद जल संस्थान समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। गांव के ललित ओली ने बताया दूषित पानी से निजात देने के बजाय जल संस्थान विभाग टंकी के पास एक कर्मचारी को लगाकर दूषित पानी को साफ कर रहा है। ग्रामीण ने कहा कि चार दशक के बाद गांव के पेयजल योजना बन रही उसी में लीपा पोती की जा रही है। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर चंद्रशेखर ओली, पूर्व ग्राम प्रधान गंगा दत्त गहतोड़ी,हरीश चतुर्वेदी, हिंमाशु ओली, नवीन ओली,भोला दत्त चतुर्वेदी, जगदीश गहतोड़ी,मोहन ओली, रमेश चंद्र ओली, गिरीश जुकरिया, नवीन चतुर्वेदी,मोहन चंद्र, शंकर चनकंयाल,नवल चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी,महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

शेयर करे