दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य बने शंकर खाती व गौरव पांडे
चम्पावत: वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर खाती और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय को भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा बीएसएनएल दूरसंचार समिति में सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।संचार मंत्रालय दूरसंचार विभाग के पीएचपी अनुभाग के एसओ दिनेश चन्द्र द्वारा पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई। पत्र में बताया गया है कि शंकर खाती व गौरव पांडेय को नैनीताल मंडल की संचार सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। जो कि बीएसएनएल संचार क्षेत्र से संबंधित सुझावों को समिति की होनी वाली बैठकों में रखेंगे।उन्हें सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर लोकसभा सांसद अजय टम्टा, वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, भाजपा नेता शंकर पाण्डेय, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
चरस तस्करी के मामले में दो दोषियों को सजा, छह और चार साल का कठोर कारावास
मानदेय वृद्धि और पेंशन की मांग को लेकर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन, सरकार को 22 नवंबर का अल्टीमेटम
बनबसा में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, 2770 कैप्सूल और टैबलेट के साथ बरेली का एमआर गिरफ्तार