दिन के वक्त गुलदार दिखने से दहशत में लोग
लोहाघाट। बाराकोट मार्ग में एक बार फिर से गुलदार दिखने के बाद लोगों में दहशत में हैं उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
बुधवार को सुंई क्षेत्र में रहने वाले नवल चतुर्वेदी, विनोद ओली, दिनेश ओली, ललित ओली, प्रकाश कुमार आदि ने बताया कि गलचौड़ा के पास दिन में ही तेंदुआ गुलदार दिख रहा है। उन्होंने बताया कि दिन के वक्त गुलदार को सड़क के पास देखा है। जिससे लोगों में डर का माहौल है। डोबाभागू में भी ग्राम प्रधान हेमा तिवारी, पूर्णानंद तिवारी, निर्मल कुमार, उमेश राम आदि ने बताया कि तेंदुआ क्षेत्र में अक्सर दिखाई दे रहा है लेकिन वन विभाग अभी तक इसे नहीं पकड़ पाया। उन्होंने बताया कि लोग हर वक्त दहशत के साए में जी रहे हैं। बताया कि अकेले में बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई। वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।

More Stories
बीके सामंत की आवाज में ‘मनैकि पीड़’ ने छुआ दिल, पहाड़ की लोकसंस्कृति को मिला नया अंदाज
चूका में पिकअप से 40 बकरियां बरामद, नेपाल से अवैध रूप से लाए जाने का आरोप
मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों का धरना दूसरे दिन भी जारी, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी