चम्पावत।
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन 2 दिन बाद बुधवार को ठीक हो गई जिससे मरीजों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को जिला अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई थी जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पताल में हजार रुपए खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराने पड़े थे। रेडियोलॉजिस्ट प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मशीन के खराब होने के तुरंत बाद टेक्नीशियन को बुलाकर मशीन ठीक करा ली गई है बुधवार से अल्ट्रासाउंड होने शुरू हो गए हैं।

More Stories
अतिवृष्टि से प्रभावित नौ परिवारों को छह-छह हजार की राहत राशि
ऑपरेशन कालनेमी के तहत साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्धों का चालान
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद