October 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

देवदार के आठ हरे पेड़ों को काटने के मामले में एक पर मुकदमा दर्ज

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। आदर्श कलौनी लोहाघाट में देवदार के आठ पेड़ों पर अवैध रूप से कटान करने के मामले में पुलिस ने आदर्श कलौनी में रहने वाले एक जिले के बड़े अधिकारी के चालक पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। जांच आगे बढ़ने पर और बड़ी मछलियां पकड़ में आ सकती हैं। 
आदर्श कलौनी लोहाघाट में लकड़ी तस्करों ने देवदार के आठ पेड़ों पर आरी चला दी। बीते शनिवार को लोगों की शिकायत पर राजस्व विभाग ने मौके पर जाकर कई देवदार के कटे गिल्टे, बल्लियां, तख्ते और पेड़ काटने वाली मशीन बरामद की। राजस्व विभाग ने मामले को पुलिस में हस्तांतरित करते हुए इसकी तहरीर दी थी। एसओ सुरेन्द्र कोरंगा और मामले की जांच कर रहे एएसआई धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 व वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर मामले की जांच करने के बाद आदर्श कलौनी के अरुण जोशी के घर और आंगन के पास देवदार की लकड़ियां बरामद की गई हैं। जिसे देखते हुए अरुण को मुलजिम बना लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी किसी अफसर के यहां संविदा में चालक की नौकरी पर भी रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी से अन्य पूछताछ भी की जा रही है।

शेयर करे