November 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत विधानसभा सीट पर कांग्रेस में बढ़ी दावेदारों की हलचल, भुप्पी महर ने ठोकी ताल

चंपावत विधानसभा सीट पर कांग्रेस में बढ़ी दावेदारों की हलचल, भुप्पी महर ने ठोकी ताल

**प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के सामने युवा नेता ने पेश की दावेदारी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और निर्मला गहतोड़ी भी दौड़ में**

चंपावत। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चंपावत विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के भीतर टिकट की दावेदारी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। इसी क्रम में युवा कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह महर भुप्पी ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद कुमारी शैलजा के सामने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

महर इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। प्रदेश प्रभारी के समक्ष दावेदारी पेश कर उन्होंने चंपावत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपनी मंशा जाहिर कर दी है।

वहीं, चंपावत विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के लिए पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी के नाम भी प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने हैं। ऐसे में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट को लेकर दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है।

अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व आगामी चुनाव में किस चेहरे पर भरोसा जताता है। फिलहाल चंपावत विधानसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट की दावेदारी को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

#Champawat #चंपावत #BhupiMahar #भूपीमहर #Congress #कांग्रेस #KumariSelja #Mission2027 #UttarakhandPolitics #Lohaghat #चंपावतविधानसभा #विधानसभाचुनाव2027

शेयर करे