जिंदगी की जंग लड़ रही टनकपुर की 10 वर्षीय दिया, इलाज के लिए आर्थिक मदद की दरकार
सात दिन पहले बिचई के पास बरेली की कार ने मारी थी जोरदार टक्कर, हल्द्वानी के अस्पताल में अब तक नहीं आया होश; परिवार की जमा पूंजी खत्म
टनकपुर। टनकपुर की 10 वर्षीय मासूम दिया इन दिनों जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। सात दिन पहले टनकपुर के बिचई के पास बरेली नंबर की एक कार ने दिया को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिया को उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित साई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से ही दिया को होश नहीं आया है और वह जिंदगी की जंग लड़ रही है।
परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद वाहन चालक ने दिया के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब उसने इलाज का खर्च देने से स्पष्ट मना कर दिया है। ऐसे में परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। बेटी के बेहतर इलाज के लिए माता-पिता अपनी पूरी जमा पूंजी खर्च कर चुके हैं। अब हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि परिवार को इलाज का खर्च जुटाने के लिए अपना घर तक बेचने की नौबत आ गई है।
इस मुश्किल घड़ी में दिया के परिवार ने आम लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है। परिवार का कहना है कि समाज के लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार छोटी-बड़ी जो भी मदद कर सकते हैं, आगे आएं, ताकि मासूम दिया का इलाज जारी रह सके और उसे नया जीवन मिल सके।
आप भी कर सकते हैं मदद
दिया के पिता के बैंक खाते में सीधे आर्थिक सहायता भेजकर परिवार की मदद की जा सकती है।
बैंक खाते का विवरण:
– खाताधारक का नाम: जगदीश चंद्र
– खाता संख्या: 76009018142
– IFSC कोड: SBIN0RRUTGB
आपकी छोटी-सी मदद मासूम दिया की जिंदगी बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। आइए, इंसानियत के नाते इस परिवार का सहारा बनें।

More Stories
चम्पावत में 55.52 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक साइंस सेंटर, डीएम ने किया निरीक्षण
चम्पावत में 55.52 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक साइंस सेंटर, डीएम ने किया निरीक्षण
छमनिया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश