चम्पावत। कटनौली निवासी एप्पल मैन भीम सिंह ने जिलाधिकारी नवनीत पांडे को ज्ञापन सौंप कर आपदा से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के माध्यम से उनकी नर्सरी में पेय जल लाइन बिछाई गई थी जिससे नर्ससी में सेब के पेड़ो की सिंचाई होती थी। पिछली आपदा से पेय जल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि उनकी नर्सरी में 4 हजार सेब की पौध है जो बिना पानी के सुख रहे हैं। उन्होंने डीएम से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत कटनोली से पेयजल लाइन का पुनः निर्माण किया जाए जिससे की सेब के पेड़ो को बचाया जा सके।

More Stories
वन पंचायत झिरखुनी के सरपंच चुने गए राजेश जोशी
‘आई लव चंपावत’ कहकर सीएम धामी ने दिए सियासी संकेत, 113 ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख देने की घोषणा
टनकपुर में 1.104 किलो अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार