ड्रगफ्री देवभूमि अभियान 2025 के क्रम में थाना टनकपुर क्षेत्र से 2.25 ग्राम स्मैक के साथ 19 साल की एक महिला गिरफ्तार।
चंपावत। टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत मनिहारगोठ क्षेत्र से एक महिला अभियुक्ता के कब्जे से 2.25 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता उपरोक्त के विरूद्ध थाना टनकपुर में मु0अ0सं0- 08/24 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। नाम/पता अभियुक्ता-अभियुक्ता रीना गुप्ता पत्नी यश गुप्ता, निवासी पूर्णागिरी विहार, थाना टनकपुर, जनपद चंपावत, उम्र 19 वर्षपु पुलिस टीम में उ0नि0 नवल किशोर, हे0 कानि0 एजाज अहमद,कानि0 शाकिर अली,कानि0 जीवन चन्द्र पाण्डेय, म0कानि0 भावना उप्रेती शामिल रही।

More Stories
वन पंचायत झिरखुनी के सरपंच चुने गए राजेश जोशी
‘आई लव चंपावत’ कहकर सीएम धामी ने दिए सियासी संकेत, 113 ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख देने की घोषणा
टनकपुर में 1.104 किलो अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार