June 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

मनीष खत्री प्रभारी साइबर सेल सुरेंद्र सिंह कोरंगा थाना अध्यक्ष लोहाघाट बनाए गए

चंपावत। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने रूटिंग कार्यवाही के तहत विभिन्न थाना कोतवाली प्रभारी के कार्यक्षेत्र बदले हैं जिसमें।
उप निरीक्षक मनीष खत्री को थानाध्यक्ष लोहाघाट से प्रभारी साइबर सेल चंपावत बनाया गया। उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह कोरंगा को प्रभारी चौकी चल्थी से थानाध्यक्ष लोहाघाट बनाया गया। उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल प्रभारी बाजार चौकी चम्पावत से प्रभारी चौकी चल्थी बनाया गया।उप निरीक्षक पिंकी धामी को कोतवाली चंपावत से प्रभारी बाजार चौकी चम्पावत बनाया गया।
उप निरीक्षक सोनू सिंह को कोतवाली चंपावत में एसएसआई कोतवाली चंपावत बनाया गया।
उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह बिष्ट को पुलिस लाइन चंपावत से थाना बनबसा थाना भेजा गया।
उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी थाना बनबसा से चौकी प्रभारी मनिहारगोठ भेजा गया है। एसपी ने सभी को तत्काल नव नियुक्त स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करे