चंपावत। जिला मुख्यालय के भैरवा कार पार्किंग धरना स्थल में जिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सेविका,मिनी कर्मचारी संगठन के आंदोलन को UKD ने समर्थन दिया ।
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों,सेविका के त्रिस्तरीय मांगों के लिए अनिश्चित कालीन हड़ताल को उत्तराखण्ड क्रांति दल का साथ मिला।
मंगलवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर कहा कि की कार्यकर्तियों की
छोटी-छोटी मांगे हैं जिन्हें सरकार ने पूर्ण कर देना चाहिए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में
राज्य सरकार की ओर से 140 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की जाए और केंद्र सरकार को 150 प्रतिदिन का प्रस्ताव भेजा जाए,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना किसी अर्हता पूरी किए बिना सेवानिवृत होने पर 10 लाख देने का जीओ होने के बाद ही विभाग की ओर से 300 कटौती का प्रस्ताव पारित किया जाए, अन्यथा
खाते से 300 की कटोती नहीं की जाए,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़े जाने की मांग भी की है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आ गए हैं तू में दिखा देंगे चुनाव में, धामी तेरे शासन में कीड़े पड़े गए राशन में, एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा, जो ना माने बिनती से लुढ़का देंगे कुर्सी से जैसे नारे लगाए।
इस दौरान यूकेडी पदाधिकारी विपिन शर्मा, पीयूष तिवारी, संजय भट्ट, गजेंद्र सिंह बोहरा, सी एम जोशी, गिरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।

More Stories
टनकपुर में खेल महाकुम्भ-2026 का शुभारम्भ, विजेताओं को मिलेंगे 11 करोड़ के पुरस्कार
राष्ट्रीय खेल के 235 से अधिक पदक विजेताओं को जल्द मिलेगी नौकरी, टनकपुर में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ
सीएम धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में