July 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत में हाईस्कूल में फेल होने पर चौकीदार के बेटे ने शिक्षा भवन में लगा ली फांसी

चंपावत। सीईओ (मुख्य शिक्षाधिकारी) कार्यालय के चौकीदार के बेटे का शव शिक्षा भवन में फंदे पर लटका मिला। चौकीदार के पिता की रात की ड्यूटी थी। घटनास्थल पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
मुरादाबाद जिले के कूंचावली गांव निवासी मनोज कुमार शिक्षा विभाग में चतुर्थ कर्मी है। कोतवाली से मौके पर पहुंचे दरोगा अनंत राणा ने परिजनों के हवाले से बताया कि सोमवार रात मनोज का बेटा उम्र (18) पिता की जगह रात ड्यूटी करने शिक्षा भवन पहुंचा था। विनय इस बार हाईस्कूल में फेल हो गया था। मंगलवार सुबह पिता को बेटा सीईओ कार्यालय परिसर में पंखे से लटका मिला। दरोगा अनंत राणा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व शव को निकाल लिया गया था। मृतक के पिता से पूछताछ करने के बाद शव का पंचनामा भरा गया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
चौकीदार मनोज कुमार रात में शिक्षा भवन की निगरानी करता है। मनोज कुमार ने ही बेटे को फंदे से लटका देखा। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
आरसी पुरोहित, सीईओ, चंपावत।

शेयर करे