September 22, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गार्गी जोशी का चयन आईआईटी जैम में, गणित में एमएससी करेंगी

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता चंपावत।
छतार निवासी गार्गी जोशी का चयन आईआईटी जैम में हुआ इससे उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान से परास्नातक की पढ़ाई करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
गार्गी वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में गणित (ऑनर्स) विषय में बीएससी अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं। उनके पिता हिमांशु जोशी पशुपालन विभाग में क्षेत्र प्रसार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं तथा माता जया जोशी गृहिणी हैं। गार्गी ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों एवं गुरुजनों को दिया है।गार्गी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल चम्पावत तथा माध्यमिक शिक्षा होली विजडम स्कूल मानेश्वर से प्राप्त की है। गार्गी बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थी । उन्होंने पूरे जिले का नाम रोशन किया है उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शेयर करे