सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट के पूर्व छात्र हिमांशु जोशी का चयन यूनियन बैंक लेखा सहायक पद पर हुआ
संवाददाता बाराकोट। बाराकुल ब्लॉक के होना छात्र का चयन यूनियन बैंक के लेखा सहायक पद पर हुआ है।
हिमांशु जोशी पुत्र बसंत बल्लभ जोशी निवासी ग्राम सभा पम्दा (मल्ली दुकान) का चयन यूनियन बैंक लेखा सहायक पद पर हुआ है।
विगत वर्षों से हिमांशु कठोर परिश्रम के साथ कई परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, कई बार सफलता मिलते मिलते रह गई, परंतु हिमांशु ने हिम्मत नहीं हारी और कठोर परिश्रम के साथ तैयारी करते रहे थे।
हिमांशु ने पाँचवी तक की शिक्षा सरस्वती शिशु मन्दिर बाराकोट से प्राप्त की है।
उनकी उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबन्धक नन्दाबल्लभ बगौली, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा,अध्यक्ष दीवान नाथ गोस्वामी, प्रधानाचार्य निर्मल सिंह चौधरी व आचार्य आचार्याओं ने बधाई दी।

More Stories
पुनोली में कृषि यंत्र वितरण में नहीं मिली वित्तीय अनियमितता विधायक अधिकारी ने लगाए थे गंभीर आरोप
चंपावत की बेटी दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET लॉ (विधि) विषय में हासिल की सफलता
राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस पर तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति का आरोप