September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट जीआईसी खेल मैदान में आवारा छोड़ें गए गोवंश को गौ सदन पहुंचाने की मांग

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। लोहाघाट नगर क्षेत्र के एकमात्र खेल मैदान जी.आई. सी. में आवारा छोड़े गए गौ वंश के पशुओं से खिलाड़ियों और फौज  पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवारा छोड़े गए गौवंश से मैदान में जगह-जगह गोबर फैल गया है । गोबर से खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा उत्पन्न कर दी है, बल्कि मैदान की स्वच्छता और मैदान में खेलने आ रहे खिलाड़ियों के साथ अन्यस्व लोगों के स्वास्थ्य  पर भी  विपरीत असर पड़ रहा है।

एथलीटों का कहना है कि जब वे अभ्यास के लिए ग्राउंड पर पहुँचते हैं तो गायों के झुंड मैदान में विचरण करते रहते हैं। इससे खेल गतिविधियाँ बाधित हो रही हैं और खिलाड़ी सही ढंग से तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। मैदान में गंदगी और बदबू की स्थिति खेलना दूभर हो गया है जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी पैदा हो रहे हैं।

खिलाड़ियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया तो वे कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे। उनका कहना है कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए साफ-सुथरा और सुरक्षित  मैदान तक जिला प्रशासन उपलब्ध नहीं करा पा रहा। मैदान की स्वच्छता बनाए रखने आवारा पशुओं को गौशाला पहुंचने की मांग की । मांग करने वालों  में नितिन ढेक, लक्ष्मी दत्त जोशी, हरीश, महेंद्र, मनोज सिंह , मनोज जोशी, कमल मेहता, अतुल आदि शमिल रहे।

शेयर करे