टनकपुर से लगी सीमा पर पसरा सन्नाटा, आवाजाही नगण्य
एसएसबी और पुलिस की गश्त तेज, चौकसी बढ़ाई
टनकपुर। नेपाल में हुए सरकार विरोध-प्रदर्शन का असर सीमावर्ती टनकपुर पर भी पड़ रहा है। नेपाल से लगी सीमा को भले ही अभी सील नहीं किया गया है, लेकिन आवाजाही नगण्य है। टनकपुर से लगी सरहद पर कमोबेश सन्नाटा है।
एसएसबी और पुलिस की गश्त तेज है।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में 8 सितंबर से चल रहे विरोध-प्रदर्शन से नेपाल से लगी टनकपुर सीमा में सन्नाटे का आलम है। नेपाल की ओर आवाजाही तकरीबन नगण्य हो गई है। लोग बेहद जरूरी होने पर ही आ-जा रहे हैं। अलबत्ता सीमा पर सतर्कता बढ़ाई गई है। कोतवाल चेतन सिंह रावत का कहना है कि पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवान लगातार चौकसी रखे हुए हैं।
नेपाल से एकदम सटे भारतीय गांव थपलियालखेड़ा के लोग भी अपने घरों में हैं। आमतौर पर उन्हें राशन और अन्य जरूरी सामान की खरीद के लिए ब्रहा्देव मंडी पर आश्रित होना पड़ता था, लेकिन बीते तीन दिनों से उनकी आवाजाही बंद है। इसी तरह नेपाल के आसपास के गांवों के काफी लोग हर रोज इलाज और दूसरे जरूरी काम के लिए टनकपुर आते थे, लेकिन अब उनकी आवाजाही पर भी ब्रेक लग गया है।

More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत