September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर से लगे ब्रहमदेव में नेपालियों में उबाल नेपाल सरकार का पुतला दहन किया

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर से लगे ब्रहमदेव में नेपालियों में उबाल
सोशल मीडिया साइट पर प्रतिबंध लगाने से गुस्साएं नेपाली
व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर जताया विरोध
चंपावत/टनकपुर। फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब सहित कुल 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने के नेपाल सरकार के फैसले के विरोध तथा जन आंदोलन के समर्थन में टनकपुर से लगी नेपाल की ब्रह्मदेव मंडी में व्यापारियों और नागरिकों ने प्रदर्शन किया। नेपाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध में प्रदर्शन किया व प्रतिष्ठान बंद रखे।
भ्रष्टाचार, सोशल मीडिया साइट पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ और जन आंदोलन के समर्थन में
नेपाल की सीमांत मंडी ब्रह्मदेव बाजार व्यवस्थापन समिति के सचिव यज्ञ राज भट्ट के नेतृत्व में व्यापारियों और नागरिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया से तत्काल प्रतिबंध हटाने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन के चलते व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। बाजार बंद होने से नेपाली नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र पनेरू, शंकर बिष्ट, वीर बहादुर खड़का, राधा भट्ट, चेतराज पनेरू, इंदर सिंह धामी, तेज सिंह ठगुनना आदि शामिल थे।
अलर्ट मोड पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां
नेपाल में बदले हालात के बाद नेपाल से लगी भारतीय सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के मुताबिक नेपाल से लगी अतंर्राष्ट्रीय सीमा के पास पुलिस और SSB संयुक्त सघन चेकिंग, गश्त व कांबिंग कर रही हैं। सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 

शेयर करे