September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पड़ोसी देश नेपाल में बदलते हालातो को देखते हुए चंपावत जिले की इंडो नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB अलर्ट

Dukan Ad
Dukan Ad

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के आदेशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के पास पुलिस, SSB द्वारा की जा रही है संयुक्त सघन चेकिंग , गश्त व कांबिंग ।

.. अंतर्राष्ट्रीय सीमा / बॉर्डर पर बरती जा रही है विशेष सतर्कता।

चंपावत।  नेपाल राष्ट्र में मौजूदा हालात के दृष्टिगत चंपावत पुलिस व SSB द्वारा सीमा पर चौकसी और अधिक मजबूत कर दी गई है । किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । नेपाल राष्ट्र की सीमा से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस एवं एस.एस.बी. द्वारा शारदा नदी (काली नदी ) के किनारे तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त व कॉम्बिंग तथा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।

आम जनमानस से अपील की है कि यात्रा के लिये भारत सरकार द्वारा समय समय पर जो सलाह परामर्श दिया जा रहा उसका पालन करे, सतर्क रहें सावधान रहें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ।

 

शेयर करे