चंपावत ।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता एवं महामंत्री पूरन मेहरा के संचालन में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिला कार्यशाला आयोजित की गई । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रभारी दान सिंह रावत रहे , रावत ने 17 सितम्बर माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर
शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े को, 1- स्वच्छता अभियान, अस्पताल, स्कूल, मंदिर, पार्क, शौचालयों, नदियों के किनारे, 2- एक पेड़ मा के नाम, 3- रक्तदान शिविर ब्लड डोनेट, स्वास्थ शिविर ,4-
प्रबुद्धजन संवाद, 5- सार्वजनिक क्षेत्र में
खेल, दिव्यांग,शिक्षा, कला, विज्ञान, महिला सशक्तिकरण का सार्वजनिक स्थान पर सम्मान करना। सभी कार्यक्रम जो बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक चलेंगे। कार्यक्रम में
दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, सतीश पांडेय, शिवराज कठायत , नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, रेखा देवी विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, देवी दत्त, निर्मल माहरा, सुभाष बगौली, शंकर पांडेय, सूरज प्रहरी, प्रकाश बिनवाल, तुलसी कुंवर जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, सीमा आर्या, नवीन तड़ागी,
युवा मोर्चा गौरव पांडेय, सभासद नन्दन तड़ागी जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, राजू बिष्ट, कमलेश भट्ट मौजूद रहे।
जिला कार्यशाला में सभी मंडलों से प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक सहसंयोजक, विधायक, दायित्व धारी, विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, सभी मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री, मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री, सेवा पखवाड़ा की मंडल अभियान समिति के सदस्य मौजूद रहे ।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार