शिक्षा विभाग के मिनिस्टीरियल कार्मिक नहीं ग्रहण करेंगे प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार
चंपावत।
मंगलवार 9 सितंबर 2025 को एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन जनपद शाखा चंपावत द्वारा चंपावत के माध्यमिक विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार ग्रहण करने संबंधी ज्ञापन मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिया।
संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि राजकीय शिक्षक संघ 18 अगस्त 2025 से अपनी विभिन्न मांगों के लिए आंदोलन रत है। 22 अगस्त 2025 को संगठन के प्रांतीय नेतृत्व में विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों को प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार छोड़ने संबंधी पत्र जारी किया था, जिसके चलते कई विद्यालयों में प्रधानाचार्य का सामान्य प्रभार मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कार्मिकों को दिया गया था।
वर्तमान में संगठन के संज्ञान में यह भी आया है कि करी पर अन्य जनपद में भी प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार जबरदस्ती मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कार्मिकों को जबरन दिया जा रहा है जो की न्यायोचित नहीं है।
आज एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष नागेंद्र जोशी एवं सचिव हिमांशु मुरारी के नेतृत्व में मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत को ज्ञापन दिया गया जिसमें यह स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि कोई भी मिनिस्ट्रियल कार्मिक प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभाव ग्रहण नहीं करेंगे साथी यह भी चेतावनी दी है कि यदि आंदोलन के चलते किसी भी मिनिस्टीरियल कार्मिकों के वेतन आहरण में कोई विलंब होता है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभागीय उच्च अधिकारियों की होगी। इस मौके पर जीवन चंद्र ओली, कैलाश नाथ महंत, ललित मोहन चतुर्वेदी, भूपेंद्र सिंह देव “ताऊ”, लोचन त्रिपाठी,दिनेश नाथ, मिंटू सिंह राणा, गोपाल प्रशाद, संतोष उप्रेती, लोकेश जोशी, मुकेश जोशी, संदीप मेहता, गणेश जोशी, गौरव जुकरिया उपस्थित रहे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार