September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर ककराली गेट से एक अभियुक्त से 1.208 कि.ग्रा.अवैध चरस पकड़ी

Dukan Ad
Dukan Ad

 

नशा तस्करों के विरूद्ध एसपी चम्पावत की सर्जिकल स्ट्राईक जारी

…नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार 1.208 कि.ग्रा.अवैध चरस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चंपावत/टनकपुर।
एसटीएफ ,SOG, कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।  संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान ककराली गेट से चंपावत की ओर जाने वाली सड़क पर टनकपुर से अभियुक्त दीपक कुमार शर्मा पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी वार्ड नंबर 3 आदर्श नगर थाना नवाबगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 34 वर्ष को 1.208 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली टनकपुर जनपद चम्पावत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कि जा रही है

पुलिस टीम में  चेतन रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर
ललित पांडे उ.नि.कोतवाली टनकपुर, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह एसटीएफ कुमाऊं यूनिट, कांस्टेबल मोहित जोशी एसटीएफ कुमाऊं यूनिट,हेड कांस्टेबल मतलूब खान SOG, हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी SOG,कांस्टेबल उमेश राज SOG.कांस्टेबल संजीव कुमार कोतवाली टनकपुर शामिल रहे।

वर्ष 2025 में जनपद चम्पावत में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोग(मुकदमे)- 71
📌वर्ष 2025 में जनपद चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगो में गिरफ्तार अभियुक्त- 107
📌वर्ष 2025 में जनपद चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत बरामद अवैध मादक पदार्थ –
1-स्मैक/हेरोईन- 1.234 कि0 ग्रा0
2-चरस- 22.108 किं0 ग्रा0
3- MDMA- 5.789 कि0 ग्रा0
4- अफीम- 986 ग्राम।
5- नशीले इंजेक्शन- 83 अदद।
वर्ष 2025 में जनपद चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगो में गिरफ्तार अभियुक्त (नशा तस्करों) के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कृत कार्यवाही-
📌गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत अभियोग- 02 मुकदमें (FIR) पंजीकृत
📌गैंगस्टर एक्ट में कृत कार्यवाही- 06 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है।

शेयर करे