June 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने आनंद अधिकारी और लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख पद पर महेंद्र ढेक को किया अधिकृत

चम्पावत। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शेष चार जिलों में भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कल भाजपा की ओर से आठ जिलों के प्रत्यााशी घोषित किए थे।

इस तरह भाजपा ने सभी जिलों में (हरिद्वार को छोड़ कर) प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं भाजपा ने तमाम नेताओं के विरोध के बाद  चम्पावत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आनंद सिंह अधिकारी को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने आज 9 अगस्त को ये सूची जारी की है। चम्पावत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आनंद सिंह अधिकारी को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने गरसाड़ी सीट से साढ़े 4 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने दावा किया कि पार्टी लगातार दूसरी बार चम्पावत जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट को निर्विरोध रूप से जीतने में सफल रहेगी। आनंद अधिकारी के पास 13 से अधिक जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन बताया जा रहा था । भाजपा जिला अध्यक्ष पद को लेकर दो गुट बन गए थे। इसको  लेकर  लॉबिंग शुरू हो गई थी।   पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पाठक समेत कई नेता सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तीफा दे चुके हैं। अब देखना होगा कि बगावती तेवर दिखा रहे नेता क्या करते हैं और पार्टी इन नेताओं को मनाने का क्या जतन करती है। वही लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा ने लोहाघाट ब्लॉक से किसी भी प्रत्याशी को अधिकृत नही किया था । यहां दूसरी सूची में भाजपा ने लोहाघाट पीजी कॉलेज के अध्यक्ष रहे महेंद्र ढेक को प्रत्याशी घोषित किया है।  महेंद्र को आधे से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। दोनों पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित बताई जा रही है।

शेयर करे