स्लग .. बग्वाल
8 मिनट चली बग्वाल सैकडों योद्घा घायल*
, फल-फूल के बीच जमकर चले पत्थर*
* हजारों लोग बने इसके साक्षी*
रिपोर्टर गिरीश सिंह बिष्ट 9927168184
चंपावत।
देवीधुरा में रक्षाबंधन के दिन होने वाली ऐतिहासिक बग्वाल खुशनुमा मौसम के बीच धार्मिक आस्था और परंपरागत मान्यताओं के साथ संपन्न हुई। इस बार आठ मिनट तक चली बग्वाल में 150 से अधिक बग्वाली वीरों के रक्त से मां बाराही प्रसन्न हुई। 45 हजार से ज्यादा श्रद्धालु खोलीखांड दूर्बाचौड़ मैदान में गहड़वाल,चमियाल और लमगडिया,वालिक खाम के मध्य हुई इस अनोखी परंपरा के साक्षी बने।
मालुम हो कि बाराही धाम देवीधुरा में महाभारत काल से पत्थर युद्ध बग्वाल की परंपरा रही है। कहा जाता है हर वर्ष मां बाराही को प्रसन्न करने के लिए नरबलि दी जाती थी एक बार जब चमियाल खाम की नरबलि के लिए उस परिवार की बारी आई जिसमें एक दादी और उसका पोता ही बचा था। दादी ने मां से रक्षा की गुहार लगाई कहा जाता है कि मां बाराही ने कहा है मंदिर परिसर में बग्वाल यानि आपस में पत्थर युद्ध आयोजित कर एक मनुष्य के बराबर रक्त बहने पर वह प्रसन्न होंगी। तभी से गहड़वाल-चमियाल और लमगडिया-वालिक खाम के बीच यह परंपरा अनवरत जारी है। करोना काल के दौरान भी यह परंपरा नही रुकी।
अब बदले स्वरुप में हाईकोर्ट के आदेश के बाद फल फूल से यह आयोजन होता है लेकिन परंपरागत रूप से पत्थरों की मार
होती ही है।
बग्वाल में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा रहे । इस दौरान पडपडगंज दिल्ली विधायक रविंद्र नेगी, विधायक राम सिंह केड़ा डीएम मनीष कुमार एसपी अजय गणपति समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
8 मिनट चली ऐतिहासिक बग्वाल 150 से अधिक योद्घा घायल

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार