September 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश…गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित 230 यात्रियों के साथ 12 क्रू मेंम्बर्स थे सवार

Dukan Ad
Dukan Ad

गुजरात। गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की खबर आ रही है।क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया।रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ।

प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे। विमान ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और दो मिनट के बाद ही 1 बजकर 40 मिनट बाद क्रैश हो गया। अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया. प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे।

 रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया, “ऐसा लग रहा है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है. चूंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, इसलिए कुछ स्थानीय लोग भी मारे गए होंगे.”।

इस हादसे के बाद अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सीमित उड़ानों का संचालन फिर से शुरू किया गया है. अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत और बचाव अभियान के लिए तुरंत भारतीय सशस्त्र बलों की टीमें भेजी गईं.।

गुजरात सरकार ने शवों की पहचान के लिए प्लेन में सवार लोगो के परिजनों से डीएनए (DNA) सेंपल देने की अपील की है. हादसा इतना भयानक था कि कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है।

इस प्लेन हादसे में कई स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के असरवा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां विमान दुर्घटना में घायलों को लाया गया है. यहां उन्होंने घायल लोगों से बातचीत की।

इसके अलावा एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां भी शुरुआती राहत कार्यों के लिए सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंच चुकी हैं. सेना के मुताबिक, सैन्य बलों के इस दल में मेडिकल टीम और अन्य बचाव कर्मियों को तैनात किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की है और अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं. इसके अलावा अहमदाबाद में सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही तेजी से नीचे आने लगा और हवाई अड्डे के नजदीक ही मेघाणी नगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के आवासीय परिसर पर गिर गया, जिससे परिसर को भारी नुकसान पहुंचा ।

एयर इंडिया की क्रैश फ्लाइट में गुजरात पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित कई जाने माने लोगों के सवार होने की रिपोर्ट है। इस विमान में कुल 230 यात्री, दो पायलट और 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे । यह एक बेहद भीषण विमान हादसा है. इस हादसे का वीडियो सामने आया है। विमान एक रिहायशी इलाके में गिरता दिख रहा. इलाके में घरों की छत से टकराने के कुछ ही पल में आग का भीषण गोला उठता है पूरा आसमान धुआं से भर जाता है।

शेयर करे