July 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

शारदा घाट टनकपुर में उत्तराखंड की पहली फ्लड कंट्रोल मोबाइल पंपिंग यूनिट का सफल ट्रायल हुआ

 

बाढ़ आपदा से निपटने को टनकपुर तैयार, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

शारदा घाट पर फ्लड कंट्रोल मोबाइल पंपिंग यूनिट का सफल ट्रायल

चंपावत।
मानसून सत्र के दौरान अब टनकपुर क्षेत्र के लोगों को बाढ़ और जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। प्रशासन द्वारा आपदा की स्थिति में त्वरित जल निकासी हेतु फ्लड कंट्रोल ऑटो प्राइम मोबाइल पंपिंग यूनिट की तैनाती की है।

गुरुवार को शारदा घाट पर इस अत्याधुनिक मशीन का सफल ट्रायल एसडीएम  आकाश जोशी की उपस्थिति में किया गया।

एसडीएम आकाश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ₹24 लाख की लागत से प्राप्त इस 42 हॉर्सपावर की मोबाइल पंपिंग यूनिट की मदद से बरसात के समय जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी को शीघ्रता से बाहर निकाला जा सकेगा।

यह यूनिट पूरे राज्य में केवल चम्पावत जनपद को उपलब्ध कराई गई है, जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर आपदा की स्थिति में यह यूनिट निजी परिसरों में भी निर्धारित शुल्क पर उपयोग की जा सकेगी।

इसके लिए संबंधित लोग फायर ब्रिगेड अथवा नलकूप विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

प्रशिक्षण व ट्रायल के दौरान तहसीलदार श्री जगदीश गिरी सहित राजस्व विभाग एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

शेयर करे