September 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लफड़ा में निमोनिया से हुई बकरियों की मौत पशुपालन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

Dukan Ad
Dukan Ad

लफड़ा में निमोनिया से हुई बकरियों की मौत पशुपालन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
…. बकरियों का किया टीकाकरण

चंपावत/सिप्टी। सिप्टी क्षेत्र की लफड़ा ग्राम पंचायत में बकरियों में रोग फैलने से कई बकरियां की मौत हो गई थी। सरपंच बसंत तड़ागी के साथ ग्रामीणों ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी इसको लेकर पत्र भी भेजा था। गांव में कैंप लगाने की मग की थी ।

बृहस्पतिवार को सिप्टी पशु अस्पताल की टीम ने गांव में जाकर बीमार पशुओं की जांच की । साथ ही बीमारी से मरी बकरियों का पोस्टमार्टम किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वसुंधरा गर्बयाल ने बताया कि बकरियों की मौत निमोनिया के बिगड़ जाने से ही हुई है। यह एक संक्रामक रोग है गांव में सिर्फ नारायण सिंह की बकरियों में ही यह बीमारी पाई गई जिसका टीकाकरण कर दिया है। गांव में अन्य बकरियों में इसके लक्षण नहीं मिले।

शेयर करे