September 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के प्राचार्य प्रवीण शर्मा का निधन

Dukan Ad
Dukan Ad

नहीं रहे केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के प्राचार्य प्रवीण शर्मा।

लोहाघाट। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण शर्मा का निधन हो गया है। वह अपने उपचार के लिए कुछ रोज पूर्व हल्द्वानी गए थे तथा 11 जून को दोपहर बाद उनके भीमताल स्थित आवास में एकाएक गिरने से वह चोटिल हो गए थे। शर्मा ने अक्टूबर 2023 में लोहाघाट के केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया था। वह जनवरी 2027 में सेवानिवृत होने वाले थे। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विद्यालय से आदर्श शाह, हिमांशु शर्मा, मनीष कुमार, एवं राजेंद्र पांडे गए हैं। उनके स्थान पर वरिष्ठ प्रवक्ता स्वाती ने प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्य संभाल लिया है। उनके निधन पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों, अन्य कर्मियों के अलावा जिलाधिकारी नवनीत पांडे, उप जिलाधिकारी नितेश डांगर, आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार, केंद्रीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एसके जोशी, वासुदेव ओली,नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, आर के मांगलिक,आदि लोगों में शोक संवेदना व्यक्त की है।

फोटो_ प्रवीण शर्मा

शेयर करे