September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में समर कैंप का हुआ आयोजन

Dukan Ad
Dukan Ad

27 मई 2025 से 02 जून 2025 तक भारतीय भाषा समर कैंप का होगा आयोजन
….(योजन स्थल – राजकीय इण्टर कालेज मऊ, विकासखण्ड- बाराकोट (चम्पावत)
लोहाघाट। राजकीय इण्टर कालेज मऊ, विकासखण्ड-बाराकोट, जनपद-चम्पावत (उत्तराखण्ड) में विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशाद अली द्वारा भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ किया गया।
जिसमें भारतीय भाषा समर कैंप हेतु चयनित भाषा-संस्कृत के सन्दर्भदाता नवीन चन्द्र जोशी, प्रवक्ता एवं सहयोगी शिक्षक ऋतेश कुमार वर्मा, प्रवक्ता के साथ-साथ सभी प्रतिभागी छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
समर कैंप का आरम्भ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशाद अली द्वारा भारतीय भाषा समर कैंप की जानकारी देते हुए कहा समर कैंप से छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास होगा।
ऋतेश कुमार वर्मा द्वारा बताया कि उक्त समर कैंप का संचालन दिनांक 27 मई 2025 से 02 जून 2025 तक प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक (4 घंटे) दो सत्रों में किया जायेगा एवं दोनों सत्रों के मध्यान्तर में सभी छात्र-छात्राओं के सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गयी है। कैंप में सन्दर्भदाता द्वारा छात्र-छात्राओं को संस्कृत भाषा में सामान्य वार्तालाप, दिनचर्या की चीजें, प्रयोग में आने वाली वस्तुएं, शिष्टाचार, व्यवहार, खान-पान, रितिरिवाज आदि के विषय में बताया जायेगा। तदोपरान्त सन्दर्भदाता नवीन जोशी चन्द्र जोशी द्वारा छात्र-छात्राओं को खेल-खेल में संस्कृत भाषा की रोचक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर कैंप में पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया।
प्रथम सत्र में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय भाषा समर कैंप की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर परिचर्चा की गयी। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को कॉपी एवं पैन वितरित किये गये।
तत्पश्चात प्रथम सत्र में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संस्कृत भाषा में वार्तालाप करवाया गया।

शेयर करे