September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत के 19वें सीडीओ डॉ.गणेश सिंह खाती ने किया पदभार ग्रहण

Dukan Ad
Dukan Ad

मुख्य विकास अधिकारी डॉ.गणेश सिंह खाती ने किया पदभार ग्रहण
चंपावत। चंपावत के नवागत मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जिले के 19वें मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला।
खाती पूर्व में रुद्रप्रयाग के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वे ग्राम्य विकास निदेशालय में भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। ग्रामीण विकास, योजना क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक अनुभव में उनकी उल्लेखनीय भूमिका रही है।
पदभार ग्रहण करने के उपरान्त खाती ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी नवनीत पांडे से शिष्टाचार भेंट की। तत्पश्चात उन्होंने विकास भवन में विभिन्न विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर जनपद में संचालित विकास योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति एवं प्राथमिकताओं की जानकारी ली।
खाती ने अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे पारदर्शिता, समयबद्धता एवं समन्वय के साथ जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, जिससे जिले के समग्र विकास में गति लाई जा सके।

शेयर करे