September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

रीठा साहिब में लधिया नदी में दिन दहाड़े जेसीबी मशीनों से हो रहा अवैध खनन

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। रीठा साहिब में खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं । यहां दिनदहाड़े लधिया नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग मूक दर्शक बना हुआ है।
झूला पुल के समीप अत्यधिक अवैध खनन होने से झूला पुल को भी खतरा हो सकता है।
यहां पुलिस विभाग की चौकी भी है लेकिन खनन माफियाओं पर फिर भी अंकुश नहीं लग पाया। खनन विभाग लापरवाह बना हुआ है और लाखों रुपए के राजस्व की खनन माफिया चोरी कर रहे हैं।
कुछ समय पहले रीठा साहिब गुरुद्वारे के समीप खनन विभाग द्वारा अवैध रेता भी पकड़ा था। इसके बाद खनन विभाग सुषुप्त अवस्था में चला गया।
स्थानीय लोग भी खनन माफियाओं से डरे हुए हैं । सोशल मीडिया में अवैध खनन के वीडियो वायरल कर रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने वीडियो और फोटो भेज कर अवैध खनन को रोकने की मांग की है ।
पूर्व में चल्थी क्षेत्र में भी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मशीनों से अवैध खनन की शिकायत की थी जिस पर जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं अवैध खनन को लेकर जिला खान अधिकारी चित्रा जोशी को फोन किया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

शेयर करे