June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

ईओ से वार्ता के बाद पर्यावरण मित्रों ने हड़ताल समाप्त की

: ईओ से वार्ता के बाद पर्यावरण मित्रों ने हड़ताल समाप्त की

टनकपुर/चम्पावत। पिछले कुछ दिनों से चल रही नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों की हड़ताल खत्म हो गई। ये कर्मी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 मई से कार्य बहिष्कार पर थे। नगर पालिका के 6 (सविता बिष्ट, शैलेंद्र सिंह, वर्षा शर्मा, सब्या वाल्मीकि, हसीब अहमद व दिलदार अली) सभासदों की मौजूदगी में अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी से 28 मई को हुई वार्ता के बाद पर्यावरण मित्रों ने कार्य बहिष्कार वापस लेने का ऐलान किया। इसी के साथ कर्मी काम पर भी लौट आए।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पर्यावरण मित्र 23 मई से टनकपुर पालिका के कुल 78 पर्यावरण मित्रों में से 39 (ठेके वाले 37 पर्यावरण मित्रों को छोड़कर) कर्मी कार्य बहिष्कार पर थे। संघ के शाखा अध्यक्ष कमलेश और मंत्री रामरतन के नेतृत्व में उर्मिला, राकेश, संजय, विशाल बाबू, रज्जो देवी, प्रवेश, चंदन सहित कई पर्यावरण मित्रों और ईओ के बीच हुई वार्ता के बीच कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने पर सहमति जताई। ACP की समस्या पर शीघ्र समाधान के आश्वासन के अलावा शासन स्तर के बिंदुओं के लिए शासन को पत्र भेजने पर सहमति बनी। ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने आश्वासन दिया कि पर्यावरण मित्रों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।

पर्यावरण मित्रों की ये हैं मुख्य मांगें…
आवासहीन पर्यावरण मित्रों को आवास या भूमि देने, पालिका का कूड़ा वाहन चला रहे चालकों को चालक के पद पर नियुक्ति देने, मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मियों की रिक्त पदों पर नियुक्ति, बरसात शुरू होने से पहले रेनकोट, पर्यावरण मित्रों के गोल्डन कार्ड बनाने, बंद हो चुके सामूहिक बीमा का भुगतान करने, सफाई कार्यों के लिए रिक्शा ठेलियां व अन्य उपकरण उपलब्ध कराने, कर्मियों को अर्जित अवकाश से समायोजित कर एसीपी का लाभ दिलाने, कतिपय सभासदों द्वारा पालिका कर्मियों के द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को रोकना।

शेयर करे

You may have missed