April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

पीजी कॉलेज लोहाघाट भूगोल विषय के छात्र-छात्राओं ने दूधपोखरा का शैक्षणिक भ्रमण

चंपावत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के भूगोल विभाग स्नातक षष्टम सेमेस्टर सेमेस्टर के 21 छात्र-छात्राओं ने चंपावत के ग्राम दूधपोखरा का शैक्षणिक भ्रमण किया इस सर्वेक्षण शिविर का उद्देश्य दूधपोखरा गांव में कृषकों द्वारा की जा रही जैविक कृषि का अध्ययन करना था । शिविर दल पहले चंपावत में स्थित जैविक चाय बागान गया और वहां के विषय में संपूर्ण जानकारी एकत्रित की एवं बागान के विभिन्न चाय उत्पादों को भी देखा एवं खरीदा ।उसके पश्चात छात्र-छात्राएं ग्राम दूधपोखरा में जैविक कृषि को अपनाकर ख्याति प्राप्त कर रहे कृषक श्री कमल गिरी के सेब तथा कीवी के बागानों के भ्रमण के लिए पहुंचे । श्री गिरी जी के द्वारा सेब, कीवी, अखरोट, खुबानी, आडू की विभिन्न प्रजातियों के फलदार वृक्षों के बागान विकसित किए गए हैं जो पर्वतीय क्षेत्र से पलायन कर रहे तथा बेरोजगारी से परेशान युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। श्री गिरी द्वारा मधुमक्खी एवं मुर्गी पालन भी किया जा रहा है तथा साथ ही विभिन्न सब्जियों का उत्पादन एवं विक्रय भी किया जा रहा है तथा एक अच्छी आमदनी प्राप्त की जा रही है । श्री कमल गिरी द्वारा एग्रो टूरिज्म को अपनाकर जैविक कृषि को एक नया आयाम देने की भी योजना है इसके पश्चात शिविर दल ने घर-घर जाकर गांव का आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण भी किया । शैक्षणिक शिविर के द्वितीय चरण में चंपावत के ग्राम लटौली में जैविक कृषक श्री जगदीश चंद्र पांडे जी के जैविक कृषि बागानों का भी सर्वेक्षण किया गया । पांडे भी जैविक कृषि को अपनाकर एक उदाहरण बने हुए हैं ।इस पूरे सर्वेक्षण शिविर की छात्र-छात्राओं द्वारा एक रिपोर्ट बनाई जाएगी जो पाठ्यक्रमानुसार आवश्यक गतिविधि है । शिविर का नेतृत्व भूगोल विभाग प्रभारी डॉ.लता कैड़ा द्वारा किया गया ।शिविर में भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन पांडे एवं शोध छात्र श्री नवीन राय भी उपस्थित थे । महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने विभाग की इस गतिविधि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वेक्षण शिविर से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास होता है और समय समय पर ऐसी गतिविधियां सम्पन्न होती रहनी चाहिए।

शेयर करे