बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत महिलाओ,लड़कियो की सुरक्षा के मध्येनजर लोहाघाट व बाराकोट क्षेत्रान्तर्गत लगाये गये सीसीटीवी कैमरा
चंपावत। महिलाओं की सुरक्षा के मध्येनजर पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से की जायेगी निगरानी। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशानुसार चम्पावत में *बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं,लडकियों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य/संवेदनशील स्थानों, HOT-SPOT जिनमें सी.सी.टी.वी.कैमरा नही लगाये गये है उनमें कैमरा लगाकर लगातार मॉनिरटरिग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत महिला सुरक्षा हेल्पलाईन तथा पुलिस दुरसंचार विभाग चम्पावत द्वारा थाना लोहाघाट में 8 स्थानों व चौकी बाराकोट क्षेत्रान्तर्गत 2 स्थानों को चिन्हित कर इन स्थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाये गए हैं। थाना लोहाघाट एवं चौकी बाराकोट पुलिस टीमो द्वारा इन कैमरों के माध्यम से 24 घंटे मॉनिटरिग कर महिलाओं की सुरक्षा निगरानी की जा रही है।

More Stories
टनकपुर में आरएफसी गोदाम पास हुआ हादसा, तीन युवक घायल
ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई का हुआ विस्तार, नवीन जोशी जिला महामंत्री बनाए गए
चम्पावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 54 विभागों की हुंकार, उक्रांद का मिला समर्थन