June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

उत्तराखंड रोडवेज एम्पलाइज यूनियन की टनकपुर डिपो शाखा का गठन हुआ अमरेंद्र कुमार शाखा अध्यक्ष बने

चंपावत/ टनकपुर
उत्तराखंड रोडवेज एम्पलाइज यूनियन की टनकपुर डिपो शाखा का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ । चुनाव से पूर्व संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों को नियमितीकरण, अनावश्यक रूप से बसों का चालान होने को लेकर चर्चा की गई।
चुनाव कार्यक्रम कपिल त्रिपाठी और क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्र बल्लभ जोशी क्षेत्रीय मंत्री हुकुमचंद की देखरेख में संपन्न हुआ।
सर्व समिति से शाखा अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव शाखा उपाध्यक्ष पद पर चमन दीप सिंह और कुंदन सिंह शाखा मंत्री रमेश जोशी संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार और कृष्णा सिंह संगठन मंत्री दीपक सिंह कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार लेखा परीक्षक पंकज मिश्रा प्रचार मंत्री जगदीश सिंह कार्यालय सचिव राजेश जोशी चुने गए। इस दौरान
कार्यकारिणी अध्यक्ष रामशंकर दीक्षित, विकास सक्सेना कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार, चानण सिंह, राजेंद्र सिंह जमुना प्रसाद हरकेश गिरी इकरार मियां शिवम राजकुमार आरिफ हरीश शहजाद विमल नवीन मौजूद रहे चुनाव अधिकारी गौरव शर्मा और सुरेश चंद्र पांडे की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।

शेयर करे