June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों में भारी आक्रोश पाकिस्तान का पुतला दहन किया

चंपावत।
चंपावत नगर में मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों में जम्मू कश्मीर पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना को लेकर भारी आक्रोश है। आज शुक्रवार शाम 6:00 बजे करीब चंपावत जिला मुख्यालय में व्यापार संघ के बैनर तले मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया। साथ ही आतंकवादियों की इस घटना को कायरता पूर्ण घटना बताया। लोगों ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने पाकिस्तान पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
इस दौरान व्यापार संघ महामंत्री हरीश सक्टा, सनी वर्मा भगवत शरण राय, अयूब अहमद, अबनाल,नाजिर सिद्दीकी,रईस अहमद,परवेज, युसूफ,मो.रफीक,जाफर,जगदीश जोशी, दिनेश जोशी नवीन सुतेड़ी,विक्की परवेज आदि शामिल रहे।

शेयर करे