यूपीएससी सिविल सर्विस में अनुप्रिया ने जीता कामयाबी का आसमान..मिली 189वीं रेंक
लोहाघाट के चीफ फार्मासिस्ट मुकुल राय और फार्मासिस्ट किरन राय की
पुत्री हैं अनुप्रिया राय
इस वक्त भारतीय डाक सेवा के अधिकारी के रूप में कोलकात्ता में
प्रशिक्षणरत हैं अनुप्रिय
चंपावत/लोहाघाट/दिल्ली। चंपावत जिले के लोहाघाट कलीगांव की अनुप्रिया राय
ने संघ लोक सेवा आयोग में सिविल सेवा में चयन हुआ है। उन्हें 189वीं रेंक
मिली है। वे भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी बनेंगी। 2845 उम्मीदवारों को
इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। 17 अप्रैल तक चले साक्षात्कार के बाद आज
22 अप्रैल को संघ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। यूपीएससी
ने कुल 1009 अभ्यर्थियों का विभिन्न सेवाओं के लिए चयन किया है।
प्रयागराज के शक्ति दुबे ने इस वर्ष टॉप किया है।
लोहाघाट उप जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट मुकुल राय और फार्मासिस्ट
किरन राय की पुत्री अनुप्रिया राय का 2022 की परीक्षा में भी चयन हुआ था।
इस वक्त अनुप्रिय भारतीय डाक सेवा के अधिकारी के रूप में कोलकात्ता में
प्रशिक्षणरत हैं।
अनुप्रिया की सफलता के पड़ाव:
2016: दिल्ली के आरके पुरम से डीपीएस से इंटर किया।
2019: दिल्ली विश्वविद्यालय में खालसा कॉलेज में इतिहास ऑनसज़ की टॉपर।
2023: हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग में चयन और खंड विकास एवं पंचायती
अधिकारी के पद पर चयन। कुछ समय इस पद की जिम्मेदारी संभाली।
2023: उप्र राज्य लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा का साक्षात्कार दिया।
2023: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज में चयन और भारतीय पोस्टल
सर्विसेज के अधिकारी के रूप में इस वक्त प्रशिक्षणरत।
2024: भारतीय खेल प्राधिकरण में सहायक निदेशक के पद पर चयन।
2025: यूपीएससी सीएस की 2024 की परीक्षा में 189 वीं रेंक हासिल की।
सफलता पर इन्होंने दी बधाई:
डीएम नवनीत पांडे, लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, चंपावत
के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति
के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह
फत्र्याल, क्षेत्र पंचायत प्रशासक विनीता फत्र्याल, भाजपा के वरिष्ठ नेता
सतीश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद
बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत,
चंपावत की नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, लोहाघाट के चेयरमैन गोविंद
वर्मा, फार्मासिस्ट महेश भट्ट, विष्णु गिरि गोस्वामी, सुरेश पाटनी, सतीश
पांडेय, नवीन कन्नौजिया आदि।

More Stories
मां पूर्णागिरि मेले के दौरान प्रकाश ज्वैलर्स में आभूषणों की चोरी करने वाले एक महिला समेत चार अभियुक्त पुलिस ने दबोचे
दुधपोखरा सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती के पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ
डीएम ने मॉनसून से निपटने के लिए अभी से तैयारी करने के दिए निर्देश, टनकपुर तहसील में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर की बैठक