June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

भाजपा ने डाॅ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा का आयोजन किया, कहा पंचतीर्थ के माध्यम से बाबा साहेब को भाजपा ने दिया सम्मान

चंपावत। भाजपा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न
डाॅ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया।
दो सत्रों में आयोजित हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कांग्रेस द्वारा डाॅ.अंबेडकर के अपमान और मोदी सरकार द्वारा पंचतीर्थ के माध्यम से बाबा साहेब को दिए गए सम्मान के विषय में जानकारी दी।

रिटायर्ड बीईओ टीकाराम टम्टा की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में भाजपा के प्रदेष प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब के अपमान के विषय में प्रकाश डाला। कहा कि कांग्रेस ने 1952 के आम चुनाव में संविधान निर्माता अंबेडकर को चुनाव हरवाया। नेहरू सहित कांग्रेस का एक गुट नहीं चाहता था कि विद्वान और पिछड़े वर्ग की पैरवी करने वाले डाॅ अंबेडकर संसद में आएं। 1956 में अंबेडकर की मृत्यु के 34 साल बाद भाजपा समर्थित सरकार ने बाबा साहेब के महत्व को समझते हुए उन्हें भारत रत्न का सम्मान दिया। जबकि उस अवधि के मध्य कांग्रेस के नेताओं ने परिवार के सदस्यों व स्वयं को ही सम्मान दे दिया।

द्वितीय सत्र में दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी ने मोदी सरकार द्वारा डाॅ. अंबेडकर को दिए गए सम्मान की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी स्मृति में पंचतीर्थ का निर्माण कराया। वर्ष 2015 से अंबेडकर के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का ऐतिहासिक निर्णय मोदी सरकार ने लिया। कांग्रेस केवल दलित, पिछड़े वर्ग के उत्थान का चश्मा दिखाती थी, उनके हित के लिए कार्य नहीं करती थी। लेकिन भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए समरसता के भाव के साथ समाज हित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर कार्य किया है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री श्याम पांडेय, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, कार्यक्रम संयोजक मुकेश कलखुड़िया, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और अनुसूचित वर्ग के लोग उपस्थित रहे। संचालन ब्लाक प्रशासक पाटी सुमनलता ने किया।

शेयर करे