वीजा के बगैर भारत में घुस रही चीनी महिला को पुलिस ने वापस नेपाल भेजा
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया चीनी महिला के पास नहीं था भारतीय वीजा, पूछताछ के बाद वापस भेजा
चंपावत/बनबसा। नेपाल के गड्ढाचौकी होते हुए अवैध रूप से भारत की सीमा पर
घुसने का प्रयास करते चीन की एक महिला को भारतीय एजेंसियों ने दबोचा।
चीनी महिला के पास वीजा नहीं था। सीमा पर पुलिस और विभिन्न सुरक्षा
एजेंसियों ने पूछताछ के बाद महिला को वापस भेज दिया।
2 अप्रैल को गश्त के दौरान एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 57 वीं वाहिनी का एक
दल बनबसा के पास भारत-नेपाल चेकपोस्ट जांच कर रहा था। इसी दौरान नेपाल से
भारत की ओर आ रही महिला यात्री यांग क्वान () के दस्तावेजों की जांच की।
जांच के बाद वैध दस्तावेजों के बगैर भारत में घुसने का प्रयास कर रही
चीनी महिला से पूछताछ की। पूछताई के बाद चीनी महिला को भारतीय अप्रवासन
विभाग ( इमिग्रेशन) को सौंप दिया गया। एसएसबी की टीम में उप निरीक्षक आरती बुनकर,
सहायक उप निरीक्षक गोपी कृष्ण, मुख्य आरक्षी जोसफिन दास, आरक्षी पूर्णमल
एवं रमेश शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि चार विदेशी नागरिक नेपाल के रास्ते
भारत में प्रवेश कर रहे थे। दस्तावेजों की जांच पर 3 के कागजात सही पाए
गए और उन्हें भारत में आने की इजाजत दे दी गई। जबकि एक चीनी महिला के पास
भारत का वीजा नहीं था। इस चीनी महिला के पास चीन का पासपोर्ट और नेपाल का
पर्यटक वीजा था। ये दोनों दस्तावेज वैध थे, लेकिन भारतीय वीजा नहीं था।
पुलिस, एसएसबी, इमिग्रेशन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की।
अलबत्ता पूछताछ में कोई संदिग्धता नहीं मिली। इसके बाद चीनी महिला को
नेपाल के (आम्र्ड पुलिस फोर्स) के सुपुर्द कर दिया गया।
चीनी महिला यांग क्वान।
More Stories
गुरुद्वारा रीठासाहिब में जोड़ मेले का सोमवार को शुभारंभ, तैयारियां पूरी
पेयजल योजना के निर्माण में देरी को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल
श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित खाटू श्याम गुणगान महोत्सव संपन्न