खबर उत्तराखंड के काशीपुर से है जहां पर यूट्यूबर बिरजू मयाल पर किसी ने जानलेवा हमला किया है। जिसके बाद उन्हें तुरंत पास ही के एल.डी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिरजू मयाल को फौरन सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बिरजू मयाल के पैरों में काफी चोट आई है और उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दे कि बिरजू मयाल लगातार अपने facebook वीडियो के माध्यम से आम जन के मुद्दों को लेकर चर्चा में रहे हैं और इसे पहले भी वो कई बार प्रशासन, सरकार, अधिकारियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अपनी आवाज को अपने सोशल मीडिया की माध्यम से जनता के बीच पहुंचाते रहे हैं।
यह जानलेवा हमला होने से 3 घंटे पहले तक वह अपने पेज के माध्यम से लाइव चल रहे थे, बताया जा रहा है कि जब वह अल्मोड़ा से काशीपुर की तरफ आ रहे थे उसी बीच किसी ने उनपर यह जानलेवा हमला किया गया जिसके बाद हमलावर फरार हो गए।
एक लोकतांत्रिक देश में शासन प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाना और उसके बाद उस आवाज को दबाने के लिए इस तरह का जानलेवा हमला करना बिल्कुल भी जायज नहीं है। अब देखना होगा कि अगली खबर या जानकारी तक बिरजू मयाल की स्थिति कैसी रहती है।
आप अधिक जानकारी के लिए हमारे पोर्टल को जरूर फॉलो करें और चंपावत लाइव के साथ जुड़े रहें ।


More Stories
पूर्णागिरि में मुंडन के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट, वसूली जा रही है डबल धनराशि
शारदा कॉरिडोर परियोजना निर्माण कार्य के लिए समिति गठित, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए निर्देश