September 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत को पदभार ग्रहण कराया व भाजपा मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत। केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत को कार्यभार ग्रहण कराया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष का सफर तय करने वाले सामंत जमीन से जुड़े रहते हैं और आम लोगों की दुख तकलीफ़ में चिंता करते हैं। इस दौरान जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों का भी स्वागत हुआ।

भाजपा कार्यालय के सभागार में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में पदभार ग्रहण व भाजपा मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की नींव है। बिना कार्यकर्ताओं के संगठन खड़ा नहीं हो सकता है और भाजपा वर्षों से संघर्ष कर आज इस मुकाम तक पहुंची है। बताया कि मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समाज में सनातन और सेवा की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य भाजपा के साथ ही संघ के सभी अन्य आनुषांगिक संगठनों द्वारा किया जा रहा है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत को कार्यालय में पदभार ग्रहण कराते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं की चिंता करेंगे। इस दौरान जिले के मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, गुमान सिंह, सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, कैलाश बोहरा, गिरीश कुंवर, देवेंद्र पाटनी, राकेश बोहरा, जगदीश जोशी, जगदीश बोहरा का भी स्वागत कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, गोविंद वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रशासक रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, सतीश पांडेय, सुभाष बगौली, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, मुकेश कलखुड़िया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, राजू बिष्ट, प्रकाश पांडेय, राजू गड़कोटी, भावना सेठी, पुष्पा ओझा, प्रकाश राय, सभासद प्रेमा चिलकोटी, मणिप्रभा तिवारी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे‌‌।

शेयर करे