चंपावत के बोतड़ी,वालिक और मंच में खुलेगी शराब की दुकानें
चंपावत। नए वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग शराब की दुकानों में बढ़ोतरी करने जा रहा है। वहीं शराब के दाम भी 20% बढ़ सकते हैं। जिले में अब चार शराब की दुकान है बढ़ जाएंगी। जहां पहले 15 देशी विदेशी शराब की दुकान थी नए वित्तीय वर्ष से इनकी संख्या 19 हो जाएगी। चंपावत जिले में अब मंच,वालिक,बोतड़ी में भी शराब की दुकान है खुलने की प्रक्रिया आबकारी विभाग ने शुरू कर दी है। मंच में देशी और विदेशी मदिरा की दुकान खुलेगी । जबकि वालिक और बोतड़ी में देशी मदिरा की दुकान खुलेगी। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल साह ने बताया कि 19 देशी विदेशी दुकानों से 2025/26 में 770000000 करोड़ राजस्व का लक्ष्य रखा है ।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक