June 8, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

दध लूटो नंद के लाल प्यारे मोहनिया… आदर्श कॉलोनी होली मैदान में मची खड़ी होली की धूम

चंपावत। आदर्श होली समिति वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में बुधवार को 3:00 से होली मैदान में खड़ी होली का गायन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने प्रतिभाग़ किया। बुधवार को पुरुषों से अधिक महिलाओं की संख्या रही। अन्य वार्डो से भी लोग होली गाने और देखने पहुंचे। महिलाओं ने होली के अंत में झोड़ा गायन किया
रेखा,विमला,दीपा जोशी,दीपा पांडे,बिमला अधिकारी,ललिता रावत,गीता बिष्ट,अनीता बोहरा, गीता अधिकारीतनीषा,रिंकी,हेमा,सोनू,पीयू, झूपा देवी,गोदावरी बिष्ट,उमा देव आदि महिलाओं ने होली गायन किया। होली कैंप में आलू के गुटके चाय मिष्ठान आदि का वितरण किया गया ।
होली कमेटी के अध्यक्ष हरीश रावत ने बताया कि आदर्श कॉलोनी में 16 मार्च तक खड़ी होली का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आदर्श कॉलोनी में नशा मुक्ति खड़ी होली एक दशक से आयोजित की जा रही है इस बार भी इसका भव्य आयोजन हो रहा है।

होली की आयोजन में वार्ड सदस्य खड़क सिंह,भवान सिंह, शिवराज सिंह, रामू अधिकारी, केदार सिंह बोहरा, अरुण थापा, शेर सिंह अधिकारी, डीके जोशी, डीसी जोशी, कमल जोशी, खुशाल सिंह,मान सिंह, सुंदर सिंह, विमलेश थापा, गिरीश सिंह,मनोज (मन्नू )राय समेत होली कमेटी के दर्जनों लोग मौजूद रहे ।


शेयर करे