September 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने की प्रेस वार्ता नगर के विकास के लिए पत्रकारों से मांगे सुझाव, विकास कार्यों की निगरानी के लिए बनेगी मोहल्ला समिति

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की पत्रकार वार्ता
…. चंपावत में अटल आवास के लाभार्थियों का भवन करने की योजना
…. कूड़ा निस्तारण के लिए होगी उचित व्यवस्था
चंपावत। नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने आज मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने नगर के विकास के लिए पत्रकारों से भी सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि
क्षेत्र में अटल आवास योजना के लाभार्थियों का भवन कर माफ होगा। इसके अलावा नगर में जल कर और भवन कर की भी फिर से समीक्षा कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जाएगी। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि नगर में सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए शीघ्र सीवर लाइन बनाए जाने और सर्किट हाउस के पास बने ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े के निस्तारण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सभी वार्डो में जनता के साथ बैठक कर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। सभी वार्डो में विकास कार्यों की निगरानी के लिए संबंधित वार्ड के सभासद की अध्यक्षता में वार्ड निगरानी समिति का गठन किया जाएगा। इसके अलावा जरूरी स्थानों पर नए पार्को का निर्माण, पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था के साथ साफ सफाई को विशेष तवज्जो दी जाएगी। वार्ता के दौरान अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, प्रदीप भट्ट, पवन पांडेय, मदन राम आदि मौजूद थे।

शेयर करे