June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

मंदिर का ताला तोड़कर तांबे के कलश और तांबे के नाग चोरी

चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर खेतखेड़ा के शिव मंदिर की घटना

मंदिर के पुजारी ने पुलिस को दी सूचना
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में शारदा नदी से लगे खेतखेड़ा गांव में रविवार की रात चोरों ने नव निर्मित शिव मंदिर का ताला तोड़कर भीतर से तांबे के कलश और भगवान शिव की मूर्ति के पास रखे तांबे के नाग को चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी पंडित गिरीश जोशी ने बताया कि खेतखेड़ा नदी के किनारे हाल ही में शिव मंदिर की स्थापना कर प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। रविवार रात अनजान चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर का कलश व भगवान शिव के नाग को चोरी कर लिया। इस वारदात की सूचना मौखिक रूप से टनकपुर कोतवाली में दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर चोरों की तालाश में जुट गई है। वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कोरंगा के मुताबिक मंदिर में चोरी होने की मौखिक सूचना मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा

शेयर करे